फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे प्रॉफिट का लालच दे कंपनी में इन्वेस्ट के नाम पर लाखों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुद को सुपरटेक बिल्डर का दामाद बताने वाले शख्स समेत तीन पर केस दर्ज - पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट तो पीड़ित ने ली कोर्ट की शरण, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मोटे प्रॉफिट का लालच देकर कंपनी में इन्वेस्ट के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में विजय नगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर खुद को सुपरटेक बिल्डर का दामाद बताने वाले बच्ची समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सर्वोदय नगर प्रताप विहार निवासी संजय कुमार का कहना है कि मैं टेंट हाउस का काम करते थे उनके पास में ही भावेश देवराज कॉलोनी है जिसमें ओम प्रकाश राघव नाम का व्यक्ति रहता है, जिससे उनकी मुलाकात मार्च 2015 में हुई थी। इस दौरान उसने नोएडा में अपने जानकार की कंपनी होने का हवाला देते हुए उसमें पैसा लगाने की बात कही थी। ओमप्रकाश ने बताया था कि कंपनी के मालिक नितिन सेठी, उनकी पत्नी ईशा वह धर्मेंद्र उनके मित्र हैं, यह तीनों लोग इंदिरापुरम में रहते हैं। आरोप है कि नितिन निशा को सुपरटेक बिल्डर का दामाद और बेटी बताया गया था। साथ ही 15 दिन में इन्वेस्ट की गई रकम का 10 परसेंट प्रॉफिट मिलने की बात कही गई थी। पीड़ित का कहना है कि झांसे में आकर उसने अपना टेंट का सामान बेच दिया और 6 लाख रुपये उक्त लोगों को दे दिए। 2 महीने छोटी मोटी रकम देने के बाद आरोपियों ने कोई पैसा नहीं दिया। तगादा करने पर वह तरह-तरह के बहाने बनाने लगे और उनके द्वारा दिए गए चेक भी बैंक में बाउंस हो गए। रकम मांगने पर आरोपियों ने हत्या की धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसएचओ विजयनगर महावीर सिंह चौहान का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर आरोपों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें