फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता से विद्यार्थियों ने कोरोना से बचने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों ने कोरोना से बचने का दिया संदेश साहिबाबाद। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मॉडर्न कॉलेज ऑफ प्रफेशनल स्टडीज में शनिवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के साथ साथ काेरोना से बचाव विषय पर यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। होकोरोना के मद्देनजर इस प्रतियोगिता को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ निशा सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के  बीएड, बीबीए, बीसीएके  छात्र छात्राओं ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से अपने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इस प्रतियोगिता में हर विद्यार्थी को अपने पोस्टर के भाव को स्पष्ट करने के लिए 3 से 5 मिनट का समय दिया गया था जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही प्रभावशाली ढंग से अपने पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित उद्देश्य को अत्यंत सरल शब्दों में स्पष्ट किया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें