फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.70 लाख की लागत से सड़क निर्माण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
6.70 लाख की लागत से सड़क निर्माण पूरा - गरिमा गार्डन में पार्षद कोटे से बनवाई सड़क माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  गरिमा गार्डन के डी ब्लॉक में 6 लाख 70 हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य शनिवार को पूरा हो गया। इससे लोगों को जलभराव और गंदगी से राहत मिली। स्थानीय लोग कई वर्षों से सड़क बनवाने की मांग कर रहे थे। सड़क बनने पर लोगों ने खुशी प्रकट की।  पार्षद तेजपाल राणा ने बताया कि डी ब्लॉक में सोनू राठौर की गली से लेकर जन्नती मस्जिद तक लगभग 100 मीटर लंबी सड़क इंटरलॉकिंग से तैयार हो गई। नगर निगम द्वारा यह कार्य किया गया है। इसकी लागत 6 लाख 70 हजार रुपये है। सड़क बनने से मास्टर कालोनी, शमशाद गार्डन, राजा गार्डन, भल्ला कालोनी, इरशाद गार्डन के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी।  --------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें