वैभव खंड में चला स्वच्छता अभियान
साहिबाबाद। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में लगातार स्वच्छता अभियान अलग-अलग जगहों पर चलाया जा रहा है। शनिवार को वैभव खंड इंदिरापुरम वार्ड में 99 स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें वैभव खंड के निवासियों ने भाग लिया। स्वच्छताअभियान आदित्य मेगा सिटी और वैभव पार्क के आसपास चलाया गया। पार्षद अभिनव जैन ने बताया कि अभियान में कुछ लावारिस खड़ी गाड़ियों के बारे में भी पता चला और कुछ प्वाइंट्स पर अतिक्रमण द्वारा भी जहां गंदगी फैली हुई थी उसको भी व्यवस्थित करवाया गया। अभियान में पार्षद ,वंदना, पीयूष जैन, विनीत जोशी आदि बहुत से निवासी उपस्थित रहे।