फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली में तार बदलने की वजह से चार घंटे कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली में तार बदलने की वजह से चार घंटे कटौती माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  वैशाली में बिजली के तार बदलने को लेकर सेक्टर-4 में चार घंटे की बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल हो गया। विभाग ने तीन घंटे कटौती की बात कही थी। लंबी कटौती से स्टूडेंट्स को ऑनलाइन क्लास में दिक्कत हुई। वहीं, ऑफिस का काम करने में लोगों को इंटरनेट की परेशानी हुई।  एसडीओ वाईपी शर्मा ने बताया कि विद्युत निगम द्वारा दो से पांच अक्टूबर तक वैशाली सेक्टर चार में सुबह सात से 10 बजे तक शटडाउन तय है। इस बीच कर्मचारी विभिन्न जगहों पर तार बदलने का काम कर रहे हैं। मेंटेनेंस के बीच कई जगह पर कर्मचारियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। जबकि जर्जर खंभों पर तार बदलने के लिए कर्मचारी परेशान हुए। इससे चार घंटे की बिजली कटौती होने से पानी की मोटर नहीं चली, जिससे लोग पानी नहीं भर सके। वहीं, लोगों के दफ्तर का काम और स्टूडेंट्स की ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रभावित हुई।  ------------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें