फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नगर और देहात थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार की सुबह मूडाखेड़ा रोड निवासी सुरेश सिंह अपने निजी कार्य से बाइक पर सवार होकर गांव वाजिदपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोतवाली नगर क्षेत्र के नई मंडी के निकट कार ने उसे साइड से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। आनन फानन में लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वही मुरारी नगर निवासी अमित, राजू और अजीत बाइक से शिकारपुर जा रहे थे। इसी दौरान देहात थाना क्षेत्र के गांव बगराई कला के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। उसके बाद उनकी बाइक आगे चल रही बुग्गी में घुस गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने देखा तो मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। मामले में पुलिस को भी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें