फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी युवक एक घर की दीवार फांद कर अंदर घुस गया। जहां उसने घर में मौजूद अकेली16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता के भाई के आने पर आरोपी वहां से हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह टैक्सी चलाकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार को भी वह टैक्सी लेकर कहीं बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी खेत पर गई हुई थी जबकि, पुत्र भी कहीं गया हुआ था। घर पर उसकी १६ वर्षीय पुत्री अकेली मौजूद थी। इस दौरान गांव निवासी कैलाश पुत्र गोपाल दीवार फांदकर उसके घर में कूद आया। साथ ही आरोपी ने पीडि़ता को आतंकित कर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पीडि़ता का भाई भी मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से हत्या की धमकी देते हुए भाग निकला। इसके बाद बहन-भाई ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी और फिर थाने पर पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और गांव पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। साथ ही उसे बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने का पुलिस इंतजार कर रही है। कोट मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी को दबोच लिया गया है। साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है। - प्रताप सिंह बालियान, एसओ सलेमपुर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें