फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून से आय होगी दुगनी और खेती का बदलेगा तरीका: सांसद

विज्ञापन
प्रेसवार्ता में नए किसान कानून के बारे में जानकारी देते सांसद डॉ. भोला सिंह। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। कृषि कानून बनाए जाने पर विपक्ष लगातार हल्ला बोल रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार को सांसद डा. भोला सिंह ने प्रेसवार्ता कर कृषि कानून से होने वाले फायदों को गिनाया। साथ ही किसानों से अपील की है कि वह इस कानून का स्वागत करें। यह बिल किसान हित में है। उन्होंने बताया कि विपक्ष बिना कुछ जाने इस कानून के खिलाफ लोगों को बरगला रहा है। सांसद डा. भोला सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पद पर आसीन होने के बाद से लगातार किसानों की समस्याओं का निदान करने व किसानों की आय को बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में कृषि कानून पारित किया है। यह कानून किसान की आय को दोगुना करने में उपयोगी साबित होगा। कृषि उत्पाद एवं व्यापार वाणिज्य के माध्यम से कृषि बाजारों का आधुनिकीकरण कर एक देश एक बाजार की सोच किसानों की लागत कम कर उनकी आय को बढ़ाएगी। अब किसान देश के किसी भी हिस्से में अपने दामों पर अपनी फसल को बेच सकेंगे। इस दौरान उन्हें प्रदेश व केंद्र सरकार को कोई टैक्स भी देय नहीं होगा। साथ ही कांट्रेक्ट फार्मिंग के तहत इस कानून से खेती करने का तरीका भी बदलेगा। इसके तहत किसान और कांट्रेक्ट करने वाली कंपनी के बीच जमीन के साथ कोई कांट्रेक्ट नहीं होगा, सिर्फ फसल का ही कांट्रेक्ट किया जाएगा। साथ ही किसान को पहले से ही पता होगा कि इस कांट्रेक्ट के तहत उसे कितना लाभ मिलने वाला है। इस कानून से न्यनूतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी की वर्तमान नीति में भी कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। एमएसपी की खरीद इस विधेयक के प्रसार के बाद भी बढ़ी है और आगे भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें