फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिटिया को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला - यूपी के बजाए दिल्ली के फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग  माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। हाथरस में बिटिया के साथ हुए अमानवीय कृत्य के खिलाफ दिन-प्रतिदिन लोगों में आक्रोश फैलता जा रहा है। अधिवक्ताओं ने बार सभागार से एक जुलूस निकाल कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मुख्मंत्री का पुतला फूंक कर नारेबाजी भी की। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर हाथरस के डीएम एवं एसपी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने पीड़ित के परिवार को दो करोड़ रुपये का मुआवजा एवं घर के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। संघर्ष समिति के पदाधिकारी व बार के पूर्व अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। हाथरस में दलित की बेटी के जिस तरह की अमानवीयता की गई, इससे वीभत्स घटना नहीं हो सकती है। दुष्कर्म के बाद पीड़ित परिवार रिपोर्ट लिखवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाता रहा। जब पीड़िता की मौत हो गई तो परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ रातों-रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। मनोज नागवंशी ने कहा कि न तो पीड़िता को सही इलाज मिल सका और न ही उसके मरने के बाद घर वालों को मिलने दिया गया। उन्होंने कहा कि उप्र फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के बजाए दिल्ली फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई की जाए। इस मौके पर काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे। ---------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें