फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक-मोबाइल के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। ट्रांसहिंडन में पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों पास से चोरी की एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।  एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि टीलामोड़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कट के पास पुलिस बुधवार शाम को चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक स्पलैंडर बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पुलिस जांच में बाइक चोरी की निकली। पकड़े गए आरोपी अभिषेक, करन और बपीन निवासी इंदिरापुरम न्यायखंड दो हैं। वहीं खोड़ा पुलिस ने गज्जी भाटी गेट के पास से चोरी के दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी हसमत अली निवासी अजंता पार्क खोड़ा और मौ. तौकीर निवासी लोनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें