फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विकास परिषद ने आयोजित कराई एकल गायन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद ने आयोजित कराई एकल गायन प्रतियोगिता - ऑन लाइन जुड़े 17 स्कूल के बच्चे साहिबाबाद। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर  से ऑनलान एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में 17 स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और अपने गायन का वीडियो परिषद को भेजा। संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने बताया कि जल्द ही प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तोर पर तरुण शर्मा शामिल हुए जिन्होंने परिषद के कार्य कलापों की जानकारी दी।  उन्होंने ऑनलाइन जुड़े सदसयों को बताया कि भारत विकास परिषद की ओर से ऐसी गीत-संगीत प्रतियोगिता वर्ष 1967 से ही हो रही है जो निरंतर बनी हुई है। कार्यक्रम में बच्चों ने राष्ट्रीय गीत से लेकर पुराने फिल्मी गानों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन कुमार, सुजाता झा, पूजा जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें