फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु टीकाकरण अभियान को सीडीओ ने दिखाई झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में बृहस्पतिवार से टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई । सीडीओ अस्मिता लाल ने अभियान की शुरूआत हरी झंडी दिखाकर किया। टीकाकरण अभियान के दौरान पशुओं को खुरपका और मुंहपका के टीके लगाए जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा विजेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि पशुओं में टीकाकरण के लिए 18 टीमों को लगाया गया है। अभियान 45 दिन तक चलेगा। इस टीकाकरण अभियान के साथ ही ईयर टैगिंग का कार्य भी किया जाएगा। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि चार अक्टूबर को वर्ल्ड एनीमल डे पर पशुओं के प्रति दया भाव रखने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर डा अनिल सौलंकी, डा कुलदीप सिंह, डा सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें