फोटो लगा लें......
- पुरानी कार्यकारिणी ने गिनाई उपलब्धियां
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद: आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में अब डा. आशीष अग्रवाल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। बुधवार को आईएमए द्वारा आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में इसकी जानकारी दी गई। एक अक्टूबर से नई कार्यकारिणी की जिम्मेदारी शुरू हो गई। इसके साथ ही अगले साल के लिए डा. आरके गर्ग का भी चुनाव कर लिया गया।
बुधवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इससे पूर्व 2019-20 सत्र के अध्यक्ष डा. वीबी जिंदल ने साल भर की उपलब्धियों को बताया। 2020-21 की कार्यकारिणी में डॉ आशीष अग्रवाल (चेस्ट फिजिशियन) ने बताया कि नई टीम में डॉ. आलोक शर्मा उपाध्यक्ष, डॉ. वाणी पुरी रावत दोबारा सचिव, कोषाध्यक्ष डॉ. सचिन अग्रवाल कार्यभार ग्रहण करेंगे। मीडिया प्रभारी डा. नवनीत वर्मा को दोबारा इसी पद के लिए चुना गया है। पूर्व अध्यक्ष डा. वीबी जिंदल ने बताया कि बीते कार्यकाल में टीबी से ग्रस्त 25 बच्चों को आईएमए ने गोद लिया गया। कोरोना काल में प्रशासन को 200 पीपीई किट उपलब्ध कराने के साथ ही 20 हजार मास्क का जनता में वितरण किया गया। साथ ही आईएमए द्वारा डॉक्टर एवं अन्य नर्सिंग स्टाफ द्वारा कोविड सेंटर में ड्यूटी की गई। इसी प्रकार नए अध्यक्ष के नेतृत्व में भी आगे भी कोरोना से बचाव के लिए विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। वहीं स्कूल खुलने पर बच्चों को हाईजीन के लिए समय-समय पर चिकित्सकों को टीम ट्रेनिग देगी। डा. आशीष ने बताया कि एक लाख मास्क के वितरण किया जाएगा। इसके अलावा आईएमए यू ट्यूब चैनल भी लांच किया जाएगा।
------------
आशुतोष यादव