फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट का आरोप लगा इंजीनियर की कार से उड़ाया मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एक्सीडेंट का आरोप लगाकर बदमाशों ने इंजीनियर की कार से मोबाइल उड़ा दिया। आरोपियों के जाने पर उन्हें घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच-पड़ताल की। पुुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।..................... नगर कोतवाली क्षेत्र की न्यू पंचवटी में रहने वाले दीपक गिरि इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी स्विफ्ट कार से मुरादनगर जा रहे थे। मोरटा के पास निर्माण होने के चलते जाम में कार धीरे चल रही थी। इसी दौरान एक युवक जोर से चिल्लाया और टक्कर मारने का आरोप लगाया। इस पर उन्होंने बायीं तरफ का शीशा नीचे उतारा और देखने लगे। इसी दौरान दाएं हाथ के शीशे पर एक युवक ने हाथ मारा। इस पर जैसे ही उन्होंने शीशा नीचे किया तो दूसरी तरफ  से उनका गाड़ी में रखा मोबाइल साफ  कर दिया गया। बाद में मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि दीपक गिरि द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें