फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित रजवाहे में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव को रजवाहे में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सोमवार रात को कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि दिल्ली रोड पर भूड़ चौराहे के निकट एक रजवाहे में किसी युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर कोतवाली नगर और कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों की मदद से शव को रजवाहे से बाहर निकलवाया। शव करीब 25-30वर्षीय युवक का था, जिसके शरीर पर चोटों के निशान नजर आ रहे थे। पुलिस ने आसपास लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का मानना है कि बदमाशों द्वारा युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को रजवाहे में फेंका गया है। हालांकि, पुलिस शव के पीछे से बहकर आने की आशंका जता रही है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चल सकेगा। मृतक की शिनाख्त के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें