फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनावः बार काउंसिल इंडिया के आदेश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बार चुनावः बार काउंसिल इंडिया के आदेश का इंतजार - दिपावली तक चुनाव आयोजित होने की संभावना - बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आदेश बार काउंसिल आफ इंडिया ने किया निरस्त माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आदेश के इंतजार में गाजियाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव अभी ठंडे बस्ते में ही जाने की संभावना है। बार से जुड़े सदस्यों का कहना है कि संभावना है कि दीपावली के आसपास चुनाव कराए जा सकते हैं। पहले कयास लगाए जा रहे थे अक्टूबर के मध्य तक चुनाव होने की संभावना थी। एक महीने पहले बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा गठित की गई एल्डर कमेटी को मौजूदा बार पदाधिकारियों ने मानने से इंकार कर दिया थे। आदेश के खिलाफ पदाधिकारी बार काउंसिल ऑफ इंडिया में चले गए थे। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का आदेश निरस्त करते हुए नए एल्डर कमेटी के सदस्यों की जानकारी मांगी है। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का कार्यकाल 11जुलाई को समाप्त हो गया। कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक चुनाव नहीं कराया गया। इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता सगीर अहमद के नेतृत्व में बार काउंसिल से बार एसोसिएशन का चुनाव कराने के लिए पत्र भेजा था। इसके बाद बार काउंसिल ने एल्डर कमेटी गठित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विजय पाल सिंह को कमेटी का चेयरमैन नामित किया था। कमेटी में पूर्व अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता, भारतेंदु शर्मा, देशराज नागर एवं नवाबुद्दीन अंसारी को सदस्य नामित किया था। मौजूदा बार अध्यक्ष व सचिव ने यह कहकर कमेटी को मानने से इंकार कर दिया था कि वरिष्ठ अधिवक्ता को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए था। इसी को आधार बनाते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया में अपील की थी। मौजूद बार अध्यक्ष सुनील दत्त त्यागी भगत जी का कहना है कि बार काउंसिल के संविधान के अनुसार कचहरी में सबसे अधिक वरिष्ठ अधिवक्ता को एल्डर कमेटी का चेयरमैन नामित किया जाता है। अगर वह सहमत नहीं हैं तो उनसे कम उम्र वाले को चेयरमैन बनाया जाता है। कचहरी में रविदत्त त्यागी सबसे वरिष्ठ हैं। उन्हें पिछली बार एल्डर कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। वह इस बार भी अपनी सहमति दे चुके हैं तो उनसे कम उम्र के अधिवक्ता को कैसे चेयरमैन बना दिया गया। इसमें कचहरी के ही कुछ अधिवक्ताओं ने गुमराह किया है। इसलिए इस एल्डर कमेटी के विरोध में बार काउंसिल को पत्र लिखा गया था। अध्यक्ष ने बताया कि इसे आधार मानते हुए बार कांउसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आदेश निरस्त कर दिए गए। अब नया आदेश आने पर उसका पालन किया जाएगा। सचिव विजय गौड़ ने बताया कि चुनाव कराने के लिए पूरी तैयारी है। अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से आदेश आएगा तब एल्डर कमेटी के सदस्यों की सूची भेजी जाएगी। उसके बाद कमेटी चुनाव कराएगी। ---------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें