फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने मकैनिक के खाते से निकाले 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने मकैनिक के खाते से 25 हजार रुपए की निकासी कर ली। मोबाइल पर मैसेज आने पर खाते से रकम निकालने का पता चला तो मामले की जानकारी संबंधित बैंक और पुलिस को दी गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी में रहने वाले धर्मेंद्र कुमार एक फैक्ट्री में मकैनिक हैं। उन्होंने बताया कि उनका खाता अंबेडकर रोड स्थित एक्सिस बैंक में है। खाते से साइबर अपराधियों ने 25 हजार रुपए की नकदी निकाल ली। पुलिस ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें