फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक पंजीकरण प्रक्रिया पर कल लग जाएगा ब्रेक

विज्ञापन
एडमिशन अलर्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः सीसीएसयू स्नातक कोर्स में दाखिला प्रक्रिया आखिरी चरण में पहुंची, रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पहुंचा 1.42 लाख के पार - पांच अक्टूबर को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सीसीएसयू के सत्र 2020-21 में संबद्ध कॉलेजों और विश्वविद्यालय कैंपस मैं स्नातक कोर्सेज में दाखिला के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आखिरी चरण में पहुंच गई है। स्नातक के 41 कोर्सेज में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने का विद्यार्थियों के पास 30 सितंबर तक मौका है।दाखिले की दौड़ में बने रहने के लिए छात्र-छात्राएं कल तक पंजीकरण करा लें। स्नातक की पहली मेरिट लिस्ट पांच अक्टूबर को जारी होगी। स्नातक पंजीकरण प्रक्रिया में विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए अब तक 1.42 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बीए, बीकॉम और बीएससी कोर्सेज में बंपर रजिस्ट्रेशन हुए हैं। सेल्फ फाइनेंस प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिले का आंकड़ा काफी कम है। सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज में सीटों के मुकाबले काफी कम संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ऐसे में सेल्फ फाइनेंस प्रोफेशनल कोर्सेज की तमाम सीटें खाली रहने की संभावना जताई जा रही है। विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन फॉर्म में होने वाली त्रुटियों में सुधार के लिए बुधवार तक का अवसर है। स्नातक दाखिले के ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन फॉर्म में कॉलेज का विकल्प बदलने, नाम और जन्मतिथि सहित अन्य त्रुटियों में सुधार के लिए विद्यार्थियों को मौका दिया गया है। स्नातक पाठ्यक्रमों में में दाखिल के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 14 जून से लगातार जारी है। ऐसे में 30 सितंबर के बाद बीए, बीकॉम और बीएससी में पंजीकरण का आप दोबारा मौका नहीं मिलेगा। महानगर के कॉलेजों में भी अपने स्तर पर पंजीकरण किए जा रहे हैं। ---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें