फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात इंजीनियरिंग कॉलेजों ने नहीं दिया ब्यौरा, रुक सकती है छात्रवृत्ति

विज्ञापन
एकेटीयू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः एकेटीयू ने शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों से मांगा था ब्यौरा, सूचना के अभाव में डाटा नहीं हो पा रहा डिजिटल लॉक - संबद्धता प्रमाण पत्र सहित मांगी गई थी विस्तृत जानकारी, 30 सितंबर तक कॉलेजों को दिया समय माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एकेटीयू के कई इंजीनियरिंग कॉलेजों की लापरवाही विद्यार्थियों पर भारी पड़ सकती है। शैक्षिक सत्र 2020-21 में विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए कॉलेजों से कोर्सेज की संबद्धता सहित अन्य ब्यौरा मांगा गया था। लेकिन महानगर के सात इंजीनियरिंग कॉलेजों ने अब तक विश्वविद्यालय को सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। ऐसे में विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रुकने का संकट खड़ा हो सकता है। एकेटीयू ने ऐसे सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को संबद्धता सहित अन्य जानकारी भेजने के लिए 30 सितंबर तक का आखिरी मौका दिया है। विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. आरके सिंह ने साफ किया है कि कॉलेजों की ओर से अधूरे अभिलेख उपलब्ध कराने से संस्थाओं का समाज कल्याण के पोर्टल पर डाटा डिजिटल लॉक नहीं हो पा रहा है। तय समय तक ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संस्थानों की होगी।विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से एमबीए, एमसीए, बीटेक, बीफार्मा, बीआर्क व अन्य कोर्सेज के विभिन्न सत्र की संबद्धता का पत्र मांगा है। महानगर में एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज, आईएमएस गाजियाबाद, आईएमआर, आईटीएस, काईट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें