फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अरनिया स्थित त्रिवेणी शुगर मिल में 11 कर्मी समेत जिले के 20 लोगों की रविवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, नगर निवासी कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई और 32 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब 3536 कुल केस हो गए हैं, जिसमें 3001 डिस्चार्ज हो चुके है और 59 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि शेष 476 का उपचार चल रहा हैं। अरनिया क्षेत्र स्थित त्रिवेणी शुगर मिल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेंडम जांच कराई गई। जिसमें अफसरों समेत 11 कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिससे मिल स्टाफ में हड़कंप मच गया। वहीं, नगर के यमुनापुरम में एक, केपी रोड निवासी एक व्यक्ति और गांव धनौरा निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही सिकंदराबाद नगर निवासी दो व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा अनूपशहर क्षेत्र में एक, पहासू क्षेत्र में एक, ऊंचागांव क्षेत्र में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला और दिल्ली मेट्रो अस्पताल में कार्यरत नरौरा निवासी युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं, नगर के प्रीत विहार निवासी 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की उपचार के दौरान मेरठ के एलएलआरएम अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य अफसरों ने की है। जबकि, नगर के हरी एन्कलेव निवासी कोरोना संक्रमित 52 वर्षीय अधिवक्ता की नोएडा में उपचार के दौरान शनिवार रात को मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोएडा में ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि जिले के स्वास्थ्य अफसरों ने अधिवक्ता की मौत होने की पुष्टि नहीं की है। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि एक बुजुर्ग की मेरठ में मौत हो गई है और 20 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिए हैं। साथ ही 32 लोगों को डिस्चार्ज किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें