फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आए दो मजदूर, मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव जैनपुर निकट स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार देर रात नैनीताल निवासी श्रमिक अबरार खान और वाशिद खां की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि दोनों मजदूर शुक्रवार की सुबह ही रेलवे ट्रैक पर मजदूरी करने के लिए आए थे। हादसे को लेकर अलीगढ़ से जीआरपी की टीम शनिवार देर रात बुलंदशहर पहुंची और पुलिस कार्रवाई करने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। देहात कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ जीआरपी ने उन्हें सूचना दी थी कि गांव जैनपुर के समीप ट्रेन हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। शवों की तलाशी ली गई तो उनकी जेब से आधार कार्ड मिले। जिसके आधार पर दोनों की पहचान अबरार खान पुत्र छोटे खां वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर दौली रेंज लाल कुआं, वाशिद खां पुत्र रियासत खां निवासी संजय नगर दौली रेंज लाल कुआं हल्द्वानी नैनीताल के रूप में हुई। देर रात करीब १२ बजे जीआरपी अलीगढ़ भी पहुंच गई। जिसके बाद जीआरपी अलीगढ़ ने मृतकों के परिजनों से संपर्क किया। मृतकों के परिजनों से पुलिस को जानकारी मिली कि बीते दिनों दोनों मजदूर अपने घर से मजदूरी की तलाश में निकले थे। देहात कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा का कहना है कि अनुमान है कि जैनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। इसलिए वह यहां पर काम करने की तलाश में आए होंगे। उन्हें काम मिल गया होगा। पूरे दिन काम किया होगा और रात में वह ट्रैक के आसपास ही सो गए। जिसके बाद हादसा हुआ। फिलहाल कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद जीआरपी अलीगढ़ ने उनके शवों को रविवार को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें