फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 सितंबर से शनि हो रहे हैं मार्गी, पांच राशियों पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर ग़ज़ियाबाद। सितंबर 29 को सुबह 10:44 बजे से शनि देव फिर से अपनी चाल बदल रहे हैं। इससे पहले 23 सितंबर को राहु—केतु का राशि परिवर्तन हुआ था। 29 सितंबर से शनि मार्गी हो रहे हैं। पंडित शिवकुमार शर्मा का कहना है कि शनि का मार्गी होना ज्यातिषीय दृष्टि से काफी प्रभावी होगा। इसके बाद कुछ महीनों तक विभिन्न राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव देखने को मिल सकता है। 29 सितंबर 2020 से शनि की चाल सीधी होगी। इससे पहले 11 मई को शनि वक्री हुए थे उनकी शनिदेव की चाल वक्री थी। शनि की चाल में यह बदलाव कई राशियों के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यानी यह चाल परिवर्तन करियर,रुपए-पैसे और पारिवारिक स्थिति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। जिन राशियों पर शनि प्रभाव दिखाएगा उनमें मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि की चाल बदलने से काफी चुनौती होगी। इस राशि पर पहले से ढैय्या चल रही है। इस राशि के जातकों का खर्च और भागदौड़ बढ़ सकती है। सिंह राशि के जातकों पर शनि की सीधी चाल के कारण आर्थिक दिक्कतों के साथ ही सेहत से जुड़ी परेशानी जैसे सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। तुला राशि वालों को शनि की सीधी चाल से बेहद सावधान रहने की जरूरत है। खर्चों में वृद्धि के संकेत हैँ। धनु राशि वालों के लिए शनि के चाल बदलने से कुछ मु्श्किलों का सामना करन पड़ सकता है। अधिक खर्चों के कारण घर में खींचतान और तनाव का महौल देखने को मिल सकता है। कुंभ राशि के जातकों पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव, बीमारी और खर्च में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आर्थिक परेशानियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें