फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडी होने के तीन साल बाद पॉवर कारपोरेशन ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सदर तहसील क्षेत्र निवासी एक बिजली उपभोक्ता ने तीन वर्ष पूर्व कनेक्शन पीडी करवा दिया था। अब पॉवर कारपोरेशन ने उपभोक्ता को बकाया जमा करने को 27 हजार 982 रुपये का डिमांड नोटिस भेजा है। जिसके जवाब में उपभोक्ता ने अधिकवक्ता के माध्यम से कारपोरेशन को नोटिस भिजवाया हैं। सदर तहसील क्षेत्र के गांव नैथला निवासी उपभोक्ता लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बताया कि विद्युत नगरीय खंड तृतीय द्वारा बकाया जमा करने को नोटिस भेजा हैं। जबकि उसने तीन साल पहले घरेलू बिजली कनेक्शन पीडी कराने के लिए आवेदन किया था। आवेदन के बाद विभाग ने बिजली बिल की पूरी धनराशि जमा कराने के बाद सात नवंबर २०१७ को बिजली केबल और मीटर उतार कर सील करने के बाद मीटर सील प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया था। लेकिन अब विद्युत नगरीय खंड तृतीय के एसडीओ ने १४ सितंबर को धारा तीन के तहत उस पर २७ हजार ९८२ रुपये का बकाया बिल बताते हुए डिमांड नोटिस जारी किया है। अब सवाल यह उठता है कि विभाग जब मीटर उतारने के बाद उसे सील प्रमाण जारी कर चुका हैं, तो उसके कनेक्शन पर २७ हजार ९८२ रुपये का बकाया कैसे आया। वहीं, पॉवर कारपोरेशन उपभोक्ताओं को ऐसे नोटिस भेजकर उनका मानसिक और आर्थिक शोषण कर रहा है। कोट बिजली कनेक्शन पीडी होने के बाद मीटर सील प्रमाण पत्र उपभोक्ता को जारी किया गया है तो संबंधित उपभोक्ता को कोई धनराशि जमा नहीं करनी पड़ेगी। उपभोक्ता द्वारा अभी कोई शिकायत नहीं की गई है, शिकायत मिलने पर समाधान करवा दिया जाएगा। - गिरीश मिश्र, एसई द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें