डिबाई। कर्णवास चौकी क्षेत्र के गांव बिलौनारूप में चतुरमास कर रहे साधु नरेंद्र गिरि महाराज को गांव निवासी चार दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीडि़त साधु ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि पीडि़त ने इस बाबत थाने में हरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
एसएसपी को दी तहरीर में गांव बिलौनारूप में गंगा किनारे बुधऊ मठ पर श्री पंचायती आनंद अखाड़ा के बुद्धगिरि के शिष्य नरेंद्र गिरि महाराज ने बताया कि वह गांव में गंगा किनारे स्थित आश्रम में चतुरमास कर रहे हैं। २१ सितंबर की देर रात गांव निवासी प्रेमपाल, देवेंद्र, विजय और सुरेंद्र सिंह हाथों में तमंचा, पिस्टल, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर आश्रम पर आए और दरवाजा खुलवाने लगे। दरवाजा नहीं खोलने पर आरोपियों ने गाली आदि देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीडि़त के शोर मचाने पर गांव के अन्य लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। आरोप है कि अले दिन सुबह जब पीडि़त माले की तहरीर पुलिस को दी तो थाना पुलिस ने उसे भगा दिया। बाद में पीडि़त नेे मामले में एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने चार आरापियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मामले मं रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।