फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: मां को साथ रखकर दिया संदेश

विज्ञापन
अपनी मां मंजू के साथ प्रतिमा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
संशोधित: मां को साथ रखकर दिया संदेश गोविंदपुरम की बालाजी एनक्लेव सोसायटी में रहने वाली प्रतिमा पुरकाइस्त की मां मंजू अपनी बेटी के साथ रह रहीं हैं। भाइयों की व्यस्तता के बाद करीब साल भर पहले प्रतिमा ने मां को साथ रखने की जिम्मेदारी उठाई और समाज को संदेश देने का काम किया कि बेटी भी अपने माता पिता की जिम्मेदारी उठा सकती हैं। प्रतिमा की मां मूलरूप से कलकत्ता की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि पिता की म्रत्यु के बाद मां अक्सर घर पर अकेली पड़ जाती थीं। भाइयों की व्यस्तता रहने से उनको अकेलेपन का अहसास होता था। इसके बाद मां को में अपने साथ लेकर आई। मां ने पहले काफी मन किया लेकिन समझाने पर वह हमारे साथ आने को तैयार हुईं। उनका आशीर्वाद हमें प्रतिदिन मिलता है। मां मंजू ने कहा कि प्रतिमा बेटी होकर बेटों से बड़ा फर्ज निभा रही है। दिन रात वह मेरी एक बेटे की तरह सेवा करती है। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि बेटी बेटों की कमी को पूरा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें