फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
अवैध असलहा के साथ मसूरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित......... - ऑपरेशन निहत्था के तहत मसूरी पुलिस ने की कार्रवाई गाजियाबाद। मसूरी पुलिस ने ऑपरेशन निहत्था के तहत दो युवकों को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। उनसे दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के पास असलहा कहां से आया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।............. मसूरी एसएचओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के गंगनहर पर बने पुल पर गश्त पर थी। इसी दौरान दो युवक संदिग्ध हालात में घूमते मिले। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से दो तमंचे व दो कारतूस बरामद हुए। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों की पहचान फिरोज निवासी मोहल्ला सुभानको वाला ग्राम नाहल तथा नदीम निवासी मोहल्ला नालीपाड़ा मसूरी के रुप में हुई है। नदीम पर मसूरी थाने में पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। एसएचओ का कहना है कि दोनों आरोपी राहगीरों से लूटपाट के इरादे से घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें