फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआई एसोसिएशन ने मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
ईएसआई एसोसिएशन ने मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस - मोहन नगर की डिस्पेंसरी में किया कार्यक्रम माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय की एसोसिएशन ने शुक्रवार को मोहन नगर की डिस्पेंसरी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया। इसमें मुख्य अतिथि सीएमओे डॉ. गुरु प्रसाद गौतम रहे। उन्होंने कार्यक्रम में दीप जलाकर शुरुआत की। तमाम वक्ताओं ने कोरोना संक्रमण से बचने के उपायों के बारे में बताया। क्लोजिंग सेरेमनी में अतिथियों ने कोरोना काल में बेहतरीन काम करने वाले फार्मासिस्टों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।   कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट सौरभ अग्रहरि और अनिल कुमार ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. गुरु प्रसाद गौतम और गाजियाबाद जोन के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कोरोना काल में फार्मासिस्टों के अदम्य साहस और सेवा भाव को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में फार्मासिस्टों को सैनिटाइजेशन, मास्क और दो गज की दूरी के बारे में बताया। इस दौरान आकाश बाबू, पंकज बंसल, डॉ. पूनम, डॉ विजय, रोहित गुप्ता, अरुण कुमार, राकेश कुमार, अभिमन्यु, समीर, अगम सक्सेना आदि मौजूद रहे।  ----------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें