फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून दुकान के सीनें में घोंपा चाकू, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र की माता कॉलोनी में परचून दुकानदार अली पर बृहस्पतिवार रात चाकू से हमला कर दिया गया। सीने में चाकू घोंपने से अली गंभीर रुपये से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।........... माता कॉलोनी में रहने वाले अली की थाना क्षेत्र में ही इंदिरापुरम स्कूल के निकट परचून की दुकान है। बताया गया है कि माता कॉलोनी में ही रहने वाले चार लोग बीती रात शराब पी रहे थे। जिन्हें अली का भाई बिट्टू देखने लगा। इस बात पर शराब पीने वाले लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जब इस बात का पता अली को लगा तो वह विरोध करने पहुंच गया। इस दौरान आरोपियों उसके साथ भी मारपीट करते हुए सीने में चाकू घोंप दिया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। --------------...... पड़ोसी ने देवरानी-जेठानी पर किया चाकू-तलवार से हमला मसूरी। थानाक्षेत्र के इंद्रगढ़ी निवासी कुलदीप कुमार का कहना है कि इंद्रगढ़ी निवासी प्रशांत कुमार उर्फ मोगली ने उनकी चाची रजनी को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। आंख पर चाकू लगने से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। आरोप है कि प्रशांत ने दूसरी चाची राधा पर भी तलवार से हमला किया। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी प्रशांत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें