फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिनगर में पीड़ितों से मिले सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
शांतिनगर में मौजूद सपा नेता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित --- शांतिनगर में पीड़ितों से मिले सपा कार्यकर्ता गाजियाबाद। शांतिनगर नंदग्राम में बेघर किए गए पीड़ितों से शुक्रवार को सपा नेताओं ने मुलाकात की। समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी साहिबाबाद पं मनमोहन झा गामा, पूर्व मीडिया प्रभारी जब्बार मलिक, सत्तार मलिक ने शांतिनगर नंदग्राम पहुंच कर जिनके मकान तोड़े गए थे, उनसे बातचीत की। सपा नेताओं ने पीड़ितों में महिपाल, सुनील गर्ग, रीता देवी, विक्की, अनिल कंसल, रामपाल शर्मा से मुलाकात कर पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। जब्बार मालिक ने कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर शांतिनगर के लोगों के हक की मांग की जाएगी। वहीं एक दशक पुरानी हनुमान जी की मूर्ति स्थापित मंदिर है, उसे तोड़ने के लिए नगर निगम मंदिर के महंत से कह गए हैं। सरकार एवं नगर निगम से मांग है कि भगवान राम के भक्त संकट मोचन हनुमान की मूर्ति को न तोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कल तक केंद्र और प्रदेश सरकार मंदिर के नाम पर वोट मांग रही थी और सत्ता प्राप्त कर मंदिर को भी ये लोग नहीं छोड़ रहे हैं। शांतिनगर के स्थानीय निवासियों का पूरा साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें