फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से ट्रक में ली लिफ्ट, चालक की हत्या कर लूटा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पहासू थाना क्षेत्र में चालक की हत्या कर माल से भरे ट्रक लूट की वारदात का २४ घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक महिला समेत छह आरोपी लुटेरों को दबोच कर जेल भेजा है। पुलिस ट्रक मालिक की मदद से जीपीएस के माध्यम से ट्रक और लुटेरों तक पहुंची। आरोपी महिला व उसके साथी ने गाजियाबाद से ट्रक में लिफ्ट ली थी। इसके बाद उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर चालक की चाय में नशे की अत्यधिक गोलियां मिलाकर हत्या कर दी और ट्रक को लूट लिया था। सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी ट्रक मालिक अमरपाल पुत्र रामरतन ने पहासू पुलिस को फोन किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि गत २१ सितंबर की देर रात को उसका ट्रक दिल्ली से माल भरकर गुवाहाटी(असम) के लिए निकला था। ट्रक को उनका चालक दिनेश शाह लेकर गया था। बुधवार को जब उन्होंने ट्रक में लगे जीपीएस से लोकेशन देखी तो उन्हें शक हुआ। इस पर उन्होंने चालक से संपर्क करना चाहा तो उससे संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने पुलिस को बताया था कि ट्रक की मौजूदा लोकेशन जीपीएस के अनुसार ऑक्सफोर्ड चौराहा यूपीएसआईडीसी, थाना धौलाना क्षेत्र के आसपास आ रही है। थाना प्रभारी पहासू मुकेश कुमार ने पुलिस टीम और वाहन मालिक के साथ यूपीएसआईडीसी थाना धौलाना में दबिश देकर ऑक्सफोर्ड चौराहे के समीप एक फैक्ट्री के अंदर से ट्रक को बरामद कर लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से आरोपी राजेश पुत्र रामआसरे निवासी गांव शिकोहापुर थाना ढटीरा थाना कन्नौज, सलीम पुत्र लीला उर्फ अशरफ निवासी गांव शेरपुर थाना अनूपशहर, अमेश राजपूत उर्फ नईम पुत्र उमेश राजपूत निवासी गाजियाबाद, मसरूर अहमद पुत्र अब्दुल रऊफ निवासी सलेमपुर थाना मुरादाबाद, शादाब पुत्र मोहम्मद अकील निवासी इस्लामनगर कैलाभट्टा थाना गाजियाबाद और उनके साथ एक लुटेरी महिला सोनम पत्नी गुलशन निवासी कविनगर जनपद गाजियाबाद को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोनम व एक साथी गाजियाबाद के लाल कुआं से ट्रक में लिफ्ट ली थी। ट्रक के पीछे एक बुलेरो कार में आरोपियों के अन्य साथी भी चल रहे थे। रास्ते में चाय पीने के दौरान आरोपियों ने ट्रक चालक दिनेश शाह की चाय में अत्यधिक नशीली गोलियां मिला दी थीं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने उसका शव पहासू स्थित दीघी पेट्रोल पंप के पास फेंक दिया। पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। साथ ही अब छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि कार में गाडिय़ों के बंपर आदि भरे हुए थे। जिन्हें आरोपी धौलाना क्षेत्र में उतार रहे थे। जल्द ही आरोपियों के अन्य गैंग के सदस्यों को भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें