फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 हुए डिस्चार्ज, 26 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को कोविड-19 अस्पताल से 54 लोग डिस्चार्ज किये गए। तो वही, 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब कुल केस 3460 हो गए हैं। जिसमें 2879 अब तक ठीक हो चुके है और 58 की अब तक मौत हो चुकी है, जबकि 523 लोगों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है। जनपद में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमित के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार नगर के आदर्श नगर में दो ओर अम्बा कालोनी में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, जहांगीराबाद क्षेत्र में पांच, खुर्जा क्षेत्र में तीन, शिकारपुर क्षेत्र में तीन ओर बीबीनगर में तीन व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि पहासू क्षेत्र में दो और डिबाई क्षेत्र में दो लोग कोरोना पॉजिटिव आये। इसके अलावा दानपुर क्षेत्र में एक, गुलावठी क्षेत्र में एक, ऊंचागांव क्षेत्र में एक, स्याना क्षेत्र में एक ओर सिकंदराबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 26 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं और कोविड अस्पताल से 54 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें