फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित हेड कांस्टेबल की मेरठ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। भोजपुर थाने में तैनात 54 वर्षीय हेड कांस्टेबल की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जांच में 13 सितंबर को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी हेड कांस्टेबल दो साल से भोजपुर थाने में तैनात थे, वह मोदीनगर में रहते थे। संक्रमण की चपेट में आने पर पहले वह होम क्वारंटीन थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर सुभारती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां से एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें