वैशाली में सीवर ओवरफ्लो की समस्या का हुआ समाधान
- पिछले दो हफ्तों से कालोनी में थी दिक्कत
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
वैशाली सेक्टर-1 स्थित पार्क स्ट्रीट सोसायटी में बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम ने पहुंचकर सीवर ओवरफ्लो की समस्या को दूर कर दिया। कर्मचारियों ने करीब एक घंटे में मेनहोल की सफाई की। सीवर मेनहोल पिछले कई दिनों से जगह-जगह ब्लॉक था। निगम की तरफ से हर हफ्ते निरीक्षण कर समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिया है।
यहां रहने वाले प्रशांत कुमार ने बताया कि पिछले दो हफ्तों से सीवर मेनहोल ब्लॉक रहने की वजह से ओवर फ्लो हो रहा था। कालोनी में गंदगी इकट्ठा होने से बदबू फैली हुई थी। लगातार जमा हो रहे पानी से लोगों को निजात न मिलने से परेशान थे। लोगों का कहना है कि समाधान होने के बाद वह अब आसानी से बाहर निकल पांएगे। लोगों ने सीवर मेनहोल की सफाई नियमित रूप से कराने की मांग की है। नगर निगम के कर्मचारियों ने हर हफ्ते निरीक्षण कर सफाई का आश्वासन दिया।
------------------
सुमित कुमार