फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ मंगल वाली गली का सड़क निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शुरू हुआ मंगल वाली गली का सड़क निर्माण कार्य - सड़क निर्माण कराने पर स्थानीय लोगों ने पार्षद के प्रति जताया आभार साहिबाबाद। वार्ड 40 के ग्राम साहिबाबाद में मंगल बाजार वाली गली की जर्जर सड़क और टूटी नाली लोगो के लिए परेशानी बनती जा रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय पार्षद पार्षद हिमांशु चौधरी ने इस प्रस्ताव को नगर निगम में पेश कर सड़क व निर्माण की मांग की। पार्षद के प्रस्ताव को पास करते हुए नगर निगम ने इस कार्य को शुरू करा दिया है। कार्य का शिलान्यास बृहस्पतिवार को पार्षद हिमांशु चौधरी द्वारा किया गया। सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स और आरसीसी नाले का निर्माण कार्य होगा। सड़क निर्माण के शिलान्यास पर स्थानीय लोगों ने पार्षद के प्रति अपना आभार जताया। पार्षद ने कहा कि इस सड़क का निर्माण जनहित में काफी जरूरी था, क्योंकि ये यह सड़क ग्राम के अन्य प्रमुख सड़को को जोड़ता है। पार्षद का कहना है कि कोविड-19 और लॉकडाउन के कारण सड़क निर्माण में थोड़ी देरी हुई , लेकिन लंबे इंतेज़ार के बाद आखिर इसका निर्माण शुरू हो गया। शिलान्यास के मौके पर हरशरण शर्मा , लोकेंद्र चौधरी , कुमार पाल चौधरी ,  टेंपाल चौधरी , हरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें