फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के ऑटो-तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कौशांबी थाना पुलिस ने वैशाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बुधवार देर रात दिल्ली से चोरी किए गए ऑटो और एक तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने की फिरार में घूम रहा था। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।  सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि वैशाली में आयकर भवन के पास चौकी इंचार्ज वैशाली चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक ऑटो आता दिखा। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस जांच में ऑटो दिल्ली से चोरी का निकला। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आसिफ निवासी मौजपुर वेलकम दिल्ली है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी के वाहन से दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता है। ऑटो और दो पहिया वाहन उसके निशाने पर रहते हैं। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, कौशांबी नोएडा में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के साथियों और चोरी के वाहन खरीदने वालों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें