फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय हत्याकांड: हत्यारोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर गवाहों को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में फरवरी माह में हुए पूर्व प्रधान संजय की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोप है कि हत्यारोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख हत्या के गवाहों को धमका रहे हैं। साथ ही हत्यारोपी जेल प्रशासन से सांठगांठ कर अस्पताल में भर्ती होकर मौज ले रहे हैं। गौरतलब है कि शिकारपुर थानाक्षेत्र के गांव कैलावन निवासी सपा नेता व पूर्व प्रधान संजय शर्मा की गत 16 फरवरी 2020 को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव में ही जा रहे थे। इस हत्या में शिकारपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित, मनोज, राहुल, अनमोल, शिवम, जागेश, देवेंद्र को नामजद कराया गया था। इस मामले में मुकेश पंडित, राहुल, अनमोल और मनोज को जेल भेज दिया गया था। शिवम, जागेश, देवेंद्र फरार हैं। सूत्रों की मानें तो मृतक संजय शर्मा के बेटे वरुण शर्मा ने बुधवार को एसएसपी को फोन करके बताया कि सुबह के समय अंजान लोग उनके घर पर आए। उन्होंने धमकी दी कि यदि गवाहों ने अदालत में गवाही दी और उन्होंने मुकदमा वापस नहीं लिया तो वह पूरे परिवार की हत्या कर देंगे। वरुण शर्मा का कहना है कि वह आरोपियों को जानता नहीं था। उसने सीधा आरोप पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित पर लगाया है। उसका कहना है कि वह जिला कारागार के अधिकारियों से सेटिंग करके जिला अस्पताल में भर्ती हो गया। यहां पर उससे मिलने के लिए अपराधिक किस्म के लोग आते हैं। वह अस्पताल में भी मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। वहीं, जेल अधीक्षक ओपी कटियार ने बताया कि मुकेश पंडित ने गुहार लगाई थी कि उसकी डिस्क स्लीप हो गई है। जिसके बाद उसे जेल अस्पताल में रखा गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां वह चार दिन रहा है। बुधवार  सुबह वापस जेल में दाखिल कर दिया गया है। वहीं, एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें