फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी गेट पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। यूपीगेट पर दिल्ली की ओर जाने के दौरान बुधवार सुबह करीब नौ बजे वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। वाहनों की कतार एनएच नौ और लिंकरोड तक लग गई। दिल्ली गाजीपुर टोल प्लाजा पर वाहन रुक रुक के चलने के कारण यह समस्या बनी। जाम में फंसे लोगों ने यूपी पुलिस और दिल्ली पुलिस को ट्वीट किया। वाहनों का दबाव कम होने से यातायात सामन्य हुआ। बुधवार सुबह नौ बजे यूपी गेट पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर रफ्तार धीमी पड़ गए। देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गई। एनएच नौ और फ्लाईओवर के नीचे लिंकरोड रोड तक जाम लग गया। वाहनों चालकों का कहना था कि दिल्ली के गाजीपुर टोल पर वाहनों के रूकने के कारण जाम की स्थिति बनी थी। वाहन चालकों ने ट्वीट कर यूपी पुलिस और दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस को शिकायत की। करीब 11 बजे वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात सामान्य हो सका। जाम लगने के कारण वाहन चालक देरी से गंतव्य को पहुंचे। कुछ मिनटों को सफर काफी देर में तय करना पड़ा। टीआई बीपी गुप्ता ने बताया कि गाजीपुर टोल पर कॉमर्शियल वाहनों के टोल के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। गाजियाबाद यातायात पुलिस की ओर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। दबाव कम होने पर यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें