फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर की नस के सहारे महिला के दिल के छेद को किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कमर की नस के सहारे महिला के दिल के छेद को किया बंद - सफल ऑपरेशन के बाद अस्पताल प्रबंधन में खुशी माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  कौशांंबी के यशोदा अस्पताल में 50 वर्षीय महिला मरीज की कमर की नस के जरिए दिल के छेद को बंद करने का सफल ऑपरेशन हुआ है। महिला की हालत खतरे से बाहर है। दो-तीन दिन में मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। इसके बाद प्रबंधन ने डॉक्टर और उनकी टीम को बधाई दी है।  अस्पताल के ऑपरेशन हेड डॉ. सुनील डागर ने बताया कि 50 वर्षीय एक महिला मरीज के दिल में दो सेमी का छेद होने की वजह से फेफड़ों में भारी दिक्कत हो रही थी। बीते दिनों उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वरिष्ठ  कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. असित खन्ना ने कमर की नस (पर्क्यूटियस) से तार डालकर 26 मिमी की एएसडी डिवाइस की मदद से छेद को बंद कर दिया। अब मरीज की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पी एन अरोड़ा ने डॉ. असित खन्ना और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।  --------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें