माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। कौशांबी थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। वहीं लिंकरोड पुलिस ने पिकअप मालवाहक के साथ दो आरोपियों को दबोचा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि कौशांबी पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस के रोकने पर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस जांच में बाइक चोरी की निकली। आरोपियों की तलाशी ली तो दो चोरी के मोबाइल भी बरामद हुए। सीओ ने बताया कि पकड़ गए आरोपी समीर और रहबर निवासी भोवापुर कौशांबी है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह रेकी कर वाहन चोरी की वारदात करते हैं। वहीं लिंकरोड पुलिस ने इंडस्ट्रीयल एरिया से चोरी हुए एक पिकअप मालवाहक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार