फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिसकर्मी बता वृद्धा से ठगे कंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
- माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर 2 में बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे बाइक सवार शातिर ठगों ने मॉर्निंग वॉक से लौट रही वृद्धा से सोने के कंगन ठग लिए। शातिरो ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर चेकिंग के नाम पर वृद्धा को रोका था। वृद्धा ने घर पहुंचकर परिजनों और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर चली गई। पीड़िता ने कौशांबी थाने में तहरीर दी है। वैशाली सेक्टर 2 में रमेश चंद्र भोला परिवार के साथ रहते हैं। वह जलकल विभाग से रिटायर्ड है। उनकी पत्नी मधु भोला ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकली थी। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में बाइक सवार एक युवक ने उनको आवाज देकर रोका। आरोप है कि उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए अपना आई कार्ड दिखाया। इसके बाद मंगलवार रात हुई एक चाकूबाजी की घटना को देखते हुए क्षेत्र में चेकिंग करने की बात कही। शातिर का कहना था कि क्षेत्र में वारदात हो रही है सोने के जेवर पहनकर ना चले। इसके लिए उसने एक खाली कागज लेकर उसमें कंगन उतारकर रखने को कहा। वृद्धा ने चेन और झुमके नकली होने की बात कही जबकि कंगन उतारकर कागज में लपेटकर रुमाल में रख लिया। इस दौरान आरोपी मौके से चले गए। पीड़िता ने कौशांबी थाने में तहरीर दी है। कौशांबी थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। थर्मल मीटर से नापा टेंपरेचर पीड़िता ने बताया कि जिस दौरान युवक उनसे बातचीत कर रहा था इसी दौरान बगल से एक युवक और निकला। छात्र ने उसको रोक कर उसके बैग की तलाशी ली और गले में पहनी चेन को बैग में रखने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि शातिर अपने साथ थर्मल मीटर लेकर आए थे। जिससे उनका टेंपरेचर नापा। इसके बाद जिस युवक को रोका था उसका भी टेंपरेचर नापा। इसके बाद युवक से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और 2 गज की दूरी बना कर खड़े होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें