माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर 2c मेवाड़ के सामने ऑफिस जाने के लिए कैब बुक कर मोबाइल पर लोकेशन देख रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़िता ने शोर मचाया लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वसुंधरा सेक्टर 2c में सुरभि सिंह परिवार के साथ रहती हैं वह निजी कंपनी में काम करती हैं। सुबह करीब 7:00 बजे मेवाड़ कॉलेज के सामने कैब बुक कर मोबाइल में लोकेशन देख रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया उन्होंने शोर मचाया और बदमाशों का कुछ दूर तक पीछे भागी। लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और इंदिरापुरम थाने जाकर शिकायत की। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।