फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर पेड़ गिरने से दो कार क्षतिग्रस्त, चार लोग बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। कस्बा स्थित बाईपास के निकट टीवीएस शोरूम के सामने सड़क किनारे खड़ा पापड़ी का पुराना व जर्जर पेड़ सोमवार को अचानक भरभराकर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे वहां सवार व अन्य लोग बाल बाल बचे। जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित बाईपास के निकट पापड़ी का एक वर्षों पुराना पेड़ था। जो कि अब जर्जर हालत में था। सोमवार को यह पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया।  इस दौरान सड़क से एक कार गुजर रही थी। जिसमें शाहदरा निवासी राजीव मलिक व उनकी पत्नी सिंधु मलिक व उनकी भाभी उर्मिला बैठे हुए थे। पेड़ गिरने से वह बाल बाल बचे। जबकि, उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं एक अन्य कार व एक बाइक खड़ी हुई थी। वह भी क्षतिग्रस्त हुई है। साथ ही गांव घोसीपुरा निवासी मजदूर रंजीत भी गिरे पेड़ की चपेट से बाल बाल बचा है। विशाल पेड़ के गिरने से कुछ देर के लिये बाईपास पर यातायात भी बाधित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे यातायात सुचारू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें