नरौरा। नगर के नरवर गंगाघाट पर अपने मित्र के साथ गंगा स्नान को आए आगरा निवासी आनंद वर्मा की डूबने से मौत हो गई। गंगाघाट पर मौजूद लोगों द्वारा शोर शराबे पर स्थानीय तैराकों द्वारा बचाने का असफल प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तैराकों की मदद से नदी में तलाश कराई। जिसके बाद शव नदी से निकाला जा सका।
प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि आनंद वर्मा पुत्र रमेशचंद्र वर्मा 45 वर्ष निवासी शान्ती नगर थाना शाहगंज, आगरा अपने मित्र निशांत वर्मा के साथ गंगा स्नान को सोमवार को नरौरा के नरवर गंगाघाट पर आए थे। दोनो लोग गंगाघाट पर सुरक्षा के लिए लगी रैलिंग से अलग बराबर में स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान आनंद वर्मा 45 वर्ष गहरे पानी में चले जाने से नदी में डूब गए। साथ आए निशांत वर्मा द्वारा शोर शराबा करने पर गंगाघाट पर स्नान कर रहे लोगों ने डूबे युवक की गंगा में तलाश करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तैराकों की मदद से शव की गंगा नदी में तलाश कराई। जिसके बाद शव नदी से निकला जा सका। जिन्दगी की आश को लेकर पुलिस बॉडी को लेकर एनएपीएस चिकित्सालय पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।