फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप आयकर आयुक्त के बंद मकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभयखंड चौकी क्षेत्र में आईआरएस सोसायटी में चोर उप आयकर आयुक्त के बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर, टीवी और म्यूजिक सिस्टम चोरी कर ले गए। रविवार शाम को घर पर काम करने माली पहुंचा तो पूरा घर खुला हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में केशव चौधरी रहते हैं। वह उप आयकर आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि इंदिरापुरम के अभयखंड स्थित आईआरएस सोसायटी में उनका घर है। दो वर्षों से वह यहां पर नहीं रहते हैं। हफ्ते दस दिन में यहां पर घर की सफाई कराई जाती है। साथ ही सप्ताह में एक दिन पेड़ पौधों की देखरेख करने के लिए माली आता है। शनिवार शाम को माली घर पर काम करने के लिए आया तो देख कर दंग रह गया। घर के ताले टूटे थे दरवाजे खुले हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। माली ने मामले की सूचना उन्हें दी। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर चली गई। जांच में सामने आया है कि आरोपी आलमारी में रखे तीस हजार रुपये, दो लाख रुपये के जेवर, टीवी और म्यूजिक सिस्टम चोरी कर ले गए। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि उप आयकर आयुक्त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुरक्षा के बाद भी हो गई चोरी घटना की सूचना पर वह भी दिल्ली से यहां पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लेकिन फुटेज में कुछ नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि करीब पिछले दस दिन की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं सोसायटी में सभी गेटों पर सुरक्षा गार्ड हैं। दीवारें भी काफी ऊंची हैं। आने जाने वाले लोगों को बिना जानकारी दिए अंदर नहीं आने दिया जाता। इसके बाद भी चोरी हो गई। आशंका है कि आने जाने वाले ने ही वारदात की होगी। पुलिस सोसायटी के गार्ड व अन्य से पूछताछ करेगी। जिससे घटना की तारीख स्पष्ट हो सके। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोरी किस दिन हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें