फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन गाजियाबाद। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत जिला कमेटी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला सचिव बीकेएस चौहान ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में आयकर सीमा से बाहर देश के हर जरूरतमंद नागरिक को 7500 रुपये अगले 6 माह तक देने, प्रत्येक व्यक्ति को आधार कार्ड के आधार पर 10 किलो राशन निशुल्क देने, शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने और योजना लागू होने तक 10 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की मांग की गई। ,इस मौके पर दिनेश मिश्रा, ईश्वर त्यागी, मोहम्मद जाबिर कुरैशी, जीएस तिवारी, नीरू सेंगर, जेपी शुक्ला, श्रीकृष्ण सिंह, मंजूर अहमद, रुखसाना बेगम, नर्गिस बेगम, मुन्नीलाल, गीता देवी, दर्शनी देवी, सलीम, अबरार अहमद, सईद खां, रंजीत सिंह, हीरालाल, देवीदीन, राजवीर सिंह, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें