फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड हेल्प डेस्क का किया डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएम रविंद्र कुमार ने कोतवाली स्याना मे आयोजित थाना समाधान दिवस पर कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। सभी से आने वाले फरियादियों की थर्मल स्केनिंग करने का निर्देश दिया।  शनिवार को थाना समाधान दिवस पर डीएम रविंद्र कुमार स्याना कोतवाली पहुंचे। वहां पर तैनात महिला पुलिसकर्मीसे समाधान दिवस में आए फरियादियों की थर्मल स्कैनिंग करने की पंजिका की जानकारी ली। निर्देश दिए कि प्रतिदिन आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग से स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें बुखार, खांसी, सर्दी और सांस लेने की दिक्कत होने की जानकारी ली जाए। संदिग्ध व्यक्ति को तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचित करते हुए उपचार के लिए भेजा जाए। समाधान  दिवस पंजिका का निरीक्षण करते हुए प्राप्त शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि अपराधी पृवति अपराधिक मुकदमें वालों के लाइसेंस की जानकारी ली जाए और उनके लाइसेंस निरस्त करे जाए। इसके बाद डीएम रविंद्र कुमार ने औरंगाबाद २७७.२४ लाख की धनराशि से निर्माण कराए जा रहे राजकीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया। वहां प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को भी परखा। डीएम ने निर्माणाधीन भवन में डीपीआर के अनुसार प्रयोग में लाई जा रही ईंट, सीमेंट, बालू, रेत आदि का भी देखा।  साथ ही निर्माण कार्य में प्रयोग किए जा रहे सरिए की लैब टेस्टिंग रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें