फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए सामाजिक संस्थाओं से मांगा समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल के लिए सामाजिक संस्थाओं से मांगा समर्थन खोड़ा में पानी के लिए चल रहा एसोसिएशन का अभियान माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  खोड़ा नगर पालिका परिषद में पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए एसोसिएशन द्वारा चलाया जा रहे अभियान में रविवार को सामाजिक संस्थाओं से समर्थन मांगा गया। इसमें पदाधिकारियों ने पानी की किल्लत को लेकर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद खोड़ा के लिए पानी की योजना को हरी झंडी देने के लिए अभियान पर समर्थन मांगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि खोड़ा में पानी की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। लोग अब बोतलबंद पानी के सहारे जिंदगी जीने को मजबूर हैं। जबकि पालिका के सप्लाई पानी में इतनी ज्यादा गंदगी रहती है कि वह किसी दूसरे काम में भी उपयोग करने लायक नहीं है। ऐसे में लोगों को पानी पीने से बीमार होने का डर लगा रहता है। इस पर एसोसिएशन अभियान चलाकर सामाजिक संगठनों से समर्थन मांग रही है। जिससे सभी लोग एकत्रित होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी आवाज पहुंचा सके। इस बीच सलोक झा, जगदीश प्रसाद ममगई,  बलिराम आदि मौजूद रहे। ---------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें