मनोकामना सोसायटी के दुबारा अध्यक्ष बने प्रदीप मिश्रा
- चुनाव को लेकर हुए आम सभा में लोगों ने पुरानी टीम को ही निर्विवाद तौर पर सौंपी कमान
- कोविड-19 संक्रमण की वजह से दोबारा चुनाव न कराने का लिया सफल
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-4 ए स्थित मनोकामना सोसायटी में एक बार फिर से पिछली आरडब्ल्यूए को ही कमान सौंपी गई। प्रदीप मिश्रा को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया और मनोज भारद्वाज सचिव बनाए गए। दरअसल चुनाव कराने को लेकर रविवार को आरडब्ल्यूए ने आम सभा का आयोजन किया था। आम सभा में सर्व सम्मति से लोगों ने पिछली आरडब्ल्यूए को ही वर्ष 2020-2021 के लिए चयनित किया गया।
बता दें कि आरडब्ल्यूए का कार्यकाल जून माह में खत्म हो रहा था। इसके बार कोविड-19 संक्रमण की वजह से आम सभा भी आयोजित नहीं की गई। वहीं रविवार को सोशल डिस्टेंशिंग के साथ आरडब्ल्यूए ने आम सभा का आयोजन किया। आम सभा में शामिल सभी लोगों ने सर्व सम्मति से कोरोना काल में चुनाव न कराने का फैसला लिया और पिछली आरडब्ल्यूए को ही आगामी वर्ष की भी कमान सौंपी। इसके तहत प्रदीप मिश्रा अध्यक्ष, मनोज भारद्वाज सचिव, कामेश शुक्ला, उपाध्यक्ष, अनुराग गुप्ता द्वितीय उपाध्यक्ष, सुखवीर वशिष्ठ को कोषाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया।