फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक कोर्स में प्रवेश का आखिरी मौका, करा लें आज पंजीकरण

विज्ञापन
एमएमएच डिग्री कॉलेज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः सीसीएसयू की स्नातक पंजीकरण प्रक्रिया पर सोमवार को लग जाएगा ब्रेक, 25 सितंबर को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट - नामांकन फॉर्म की त्रुटियों में सुधार का भी अंतिम अवसर माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सीसीएसयू के सत्र 2020-21 में संबद्ध कॉलेजों और विश्वविद्यालय कैंपस मैं स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने का विद्यार्थियों के पास सोमवार को आखिरी मौका है। स्नातक के 41 कोर्सेज में प्रवेश के लिए बीते एक माह से जारी पंजीकरण प्रक्रिया 21 सितंबर को थम जाएगी। ऐसे ही में विद्यार्थियों के पास दाखिले की दौड़ में बने रहने के लिए आज आखिरी मौका है। विश्वविद्यालय की ओर से 25 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके साथ ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म में भूलवश त्रुटि में सुधार का छात्र-छात्राओं को सोमवार तक का ही मौका दिया गया है। ऑनलाइन फॉर्म में होने वाली त्रुटियों में सुधार का इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। स्नातक पंजीकरण प्रक्रिया में विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए अब तक सवा लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। अधिकांश रजिस्ट्रेशन बीए, बीकॉम और बीएससी कोर्सेज में हुए हैं। बाकी सेल्फ फाइनेंस प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिले का ग्राफ काफी कम है। सेल्फ फाइनेंस प्रोफेशनल कोर्सेज में पंजीकरण की तिथि आगे बढ़ाने की कॉलेज मांग कर रहे हैं। इस पर विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को निर्णय लिया जा सकता है। स्नातक दाखिले के ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन फॉर्म में कॉलेज का विकल्प बदलने, नाम और जन्मतिथि सहित अन्य त्रुटियों में सुधार के लिए विद्यार्थियों को अवसर दिया गया है। स्नातक कोशिश में दाखिल के लिए स्टेशन की प्रक्रिया 14 जून से लगातार जारी है। ऐसे में बीए, बीकॉम और बीएससी मैं पंजीकरण का आप दोबारा मौका नहीं मिलेगा। ---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें