विद्युत उपकेंद्रों पर लगेंगे कैपिसेटर
- वोल्टेज कम ज्यादा होने से फूंकने वाले उपकरण के मामले होंगे कम
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिले के कई क्षेत्रों में वोल्टेज काम ज्यादा होने से अक्सर घरों में विद्युत उपकरण फूंकने की शिकायत उपभोक्ता करते हैं। ऐसे मामलों को कम करने के लिए अब विद्युत निगाह सभी उपकेंद्रों में कैपेसिटर बैंक लगवा रहा है। इससे संबंधित इलाकों में वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन से पहले करीब 90 विद्युत उपकेंद्रों में कैपेसिटर बैंक लगा दिए गए थे।
विद्युत उपकरण फूंकने के मामले और इनमें से कई मामलों में उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम से मुआवजा भी मांगा है। इसको देखते हुए वर्ष 2019 में निगम के अधिकारियों ने विद्युत उपकेंद्रों में कैपेसिटर बैंक लगाने की योजना शुरू की। पहले चरण में जनपद के विभिन्न ऐसे बिजलीघर चिन्हित किए गए, जहां से इस तरह की शिकायतें अधिक आती थीं। वहां पहले 90 कैपेसिटर बैंक लगाने शुरू किए। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद लॉकडाउन के कारण काम रुक गया। अब जनपद के 200 और विद्युत उपकेन्द्रों में यह लगाए जाएंगे। इसमें शहर के अलावा मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी, वैशाली आदि जगह के उपकेंद्रों को शामिल किया गया है। अधीक्षण अभियंता सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि शेष उपकेन्द्रों में भी जल्द ही कैपिसेटर बैंक लगाए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में ये लग चुके हैं, वहां सफल परिणाम निगम को मिले हैं।